Ranchi : राजधानी रांची में आज एक जमीन कारोबारी धवन राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं भोला सिंह जख्मी है। उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग बाइक पर आये बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू के पास हुई। घटना को अंजाम देने के बाद सारे हत्यारे बड़े आराम से वहां से भाग निकले। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। पुलिस की एक टीम रिम्स में थी। हत्यारों का कुछ क्लू पुलिस को मिला है। मिले क्लू के आधार पर पुलिस हत्यारों की खोज में उनके संभावित ठिकानों पर रेड कर रही थी। सबसे हैरत की बात यह है कि घटना के बारे में संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी को कुछ भी जानकारी नहीं थी। मारे गये धवन राम बरियातू थाना क्षेत्र के एतलहातू में रहते थे। उनकी मां सालो देवी का कहना है कि उनका बेटा ईट-बालू सप्लाई करता था।
घटना को लेकर अबतक जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार जमीन कारोबारी धवन राम आज शाम घर से दूध लाने की बात कहकर निकला। एदलहातू चौक के पास एक पान की गुमटी के पास खड़े थे। तभी वहां पहुंचे अपराधियों ने धवन को टारगेट कर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही धवन वहीं गिर पड़े। खून से लथपथ धवन को तुरंत रिम्स ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मारे गये धवन के घरवाले भी रिम्स पहुंचे। स्थानीय बरियातू थाना पुलिस के प्रति उनमें खूब गुस्सा था। पुलिस पर कई तरह के इल्जाम लगाये गये। कुछ लोगों का कहना था कि बरियातू इलाके में अचानक से कई गैंग एक्टिव हो गये हैं। जमीन को लेकर दादागिरी या फायरिंग अब चौंकाने वाली वारदातें नहीं रह गई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि धवन राम की कुछ लोगों के साथ अदावत चल रही थी। इस बात की जानकारी पहले थाना को दी गई थी या नहीं, इस बिंदु पर भी तहकीकात की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :पलक झपकते ही चालक,Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये
इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :कातिलाना हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें :MAITI स्टूडेंट्स का लाजवाब परफॉर्मेंस… देखें