Kohramlive : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स IATA (इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। वह इस पद पर अगले साल तक बने रहेंगे। एल्बर्स मौजूदा अध्यक्ष व रवांडेयर के CEO यवोन मन्जी माकोलो का स्थान लेंगे। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन दुनिया की एयरलाइन का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें करीब 300 विमान कंपनियां हैं, जिनकी दुनिया के एयर ट्रैफिक में करीब 83 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। संगठन एविएशन गतिविधियों को सपोर्ट करता है और एविएशन के गंभीर मु्द्दों पर पॉलिसी बनाने में मदद करता है। यहां याद दिला दें कि IATA की स्थापना क्यूबा के हवाना में 19 अप्रैल, 1945 को हुई थी। स्थापना के समय IATA में 31 देशों से 57 सदस्य थे। इसमें अधिकतर यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से थे। वर्तमान में 120 देशों के 300 सदस्य इस ग्रुप का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें : कोलकाता गये अफजल के घर फोन आते ही मची हाय-तौबा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन का कल होगा ट्रायल रन, किसी मुसाफिर को इंट्री नहीं…
इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें










