Ranchi : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर झारखंड पुलिस के एक DSP से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। फोन कॉल, मैसेज और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। 25 साल की युवती का इल्जाम है कि DSP ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। फिर उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये और बाद में शादी से इनकार कर दिया। अब यह मामला सोशल मीडिया से शुरू हुये रिश्ते से निकलकर पुलिस जांच तक पहुंच चुकी है।
रेस्टोरेंट से गेस्ट हाउस तक
रांची के चुटिया थाने में दर्ज FIR में पीड़िता युवती ने इल्जाम लगाया है कि लोहरदगा में पदस्थापित DSP से पहली मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। वहीं से रिश्ता और गहरा होता चला गया। पीड़िता का इल्जाम है कि दिसंबर 2024 में DSP उसे एक गेस्ट हाउस लेकर गया, जहां शादी का वादा करते हुये उसके साथ देह का रिश्ता कायम कर लिया। युवती का कहना है कि शादी का भरोसा देकर बाद में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाये गये। लेकिन कुछ समय बाद अचानक सब बदल गया।
“अब शादी नहीं कर सकता”
पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों बाद DSP ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। फोन कम होने लगे, बातचीत रुकने लगी और जब उसने वजह पूछी, तो जवाब मिला, “मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता।” यह सुनकर युवती टूट गई। उसने न्याय की उम्मीद में पुलिस मुख्यालय तक गुहार लगाई। दर्ज FIR में यह भी इल्जाम लगाया गया है कि मामले को दबाने के लिये DSP के परिवार वालों ने युवती के परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। युवती ने यह भी कहा है कि उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिये उकसाया गया। इन गंभीर आरोपों के आधार पर चुटिया थाना में (कांड संख्या 70/26) केस दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड, चैट, मुलाकातों और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा सकती है। संदेही गुनहगार DSP का कोई पक्ष अबतक सामने नहीं आया है। वह चुप्पी साधे हुये हैं। इस DSP का नाम और पूरा ठिकाना चुटिया पुलिस के अतिरिक्त पुलिस के कई आला अधिकारियों को सबकुछ बता दिया गया है। इस मामले में रांची पुलिस के कुछ आला अधिकारी भी मौनी बाबा बने हुये हैं, वहीं एक आला अधिकारी ने फोन तक उठाना बंद कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : 70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…
इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर झलका छात्रों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सरकारी खजाने में सेंध, अब तेज हुई जांच…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, इनके घरों पर चलेगा बुलडोजर… जानें
इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे मिलेगा बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद… कैसे जानें






