Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाये गये भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सबसे शक्तिशाली हथियार ब्रह्मोस मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया था। करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दागकर भारत ने पाकिस्तान के एयरबेसों को तहस-नहस कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले पाकिस्तान के वायु सेना ठिकानों की टोह लेने के लिये डमी विमान भेजे गये थे। पायलट रहित इन विमानों को पाकिस्तान के रडार पर लड़ाकू विमान जैसा दिखाया गया। जैसे ही पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हुये, भारत ने हारोप ड्रोन से उसके रडार और कमांड कंट्रोल सिस्टम को तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 9 और 10 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर 12 में से 11 एयरबेस पर हमले किये और उसके चीनी एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। यह ऑपरेशन सिंदूर की कहानी बिल्कुल एक खून-खराबा नहीं, बल्कि भारत की तकनीक और रणनीति की ताकत का जबरदस्त नमूना है। राफेल लड़ाकू विमानों से छोड़ी गई स्कैल्प मिसाइलों ने भी भारी तबाही मचाई, जिससे पाकिस्तान की हिम्मत टूट गई। इस पूरे ऑपरेशन से पता चलता है कि भारत ने केवल बदला नहीं लिया, बल्कि अपनी हवाई श्रेष्ठता और सामरिक कुशलता का जलवा दिखाया।
इसे भी पढ़ें :योगी बोले ब्रह्मोस की ताकत जानना है तो पाकिस्तान से पूछो
इसे भी पढ़ें :रांची के इस इलाके में मच गया हड़कंप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :समझौते की सिसकी, वादा टूट गया…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन की हाई लेवल मीटिंग, अफवाह फैलाने वाले बचेंगे नहीं…
इसे भी पढ़ें :चंद घंटे में ही टूटा संघर्ष विराम, पाकिस्तान की ओर से गो’लीबारी…
इसे भी पढ़ें :छात्र-छात्राओं के लिए खास खबरें एक नजर में…
इसे भी पढ़ें :अब हर आतंकी ह’मला, युद्ध माना जायेगा
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान ने लगाई गुहार, संघर्ष विराम, क्या बोले विदेश मंत्री… जानें





