Kohramlive : 8 मई की शाम…जब सूरज अस्त हुआ, एक नई रोशनी भारत सरकार के फैसले में चमक रही थी। दिल्ली के सबसे सुरक्षित कमरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बैठे थे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख… कॉम्बैट यूनिफॉर्म में। वहां तय हुआ, “अब हर आतंकी हमला, भारत पर युद्ध की कार्रवाई माना जायेगा।” अब न कोई कूटनीति की घुड़कियां, न कोई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोने की गुहार, भारत ने सीधा कह दिया, “हम किसी के घर नहीं जा रहे, पर अगर हमारे दरवाजे पर आतंकी आये तो वो दरवाजा नहीं, सरहद बन जायेगा।” ये हर भारतीय की धड़कनों में उठती लपट थी। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो जख्म दिये थे, उन्हें सिलने के लिये भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया। PIJK और पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 9 आतंकी ठिकाने खाक कर दिये गये। इन्हीं मलबों से मिली हैं खबरें, मसूद अजहर का भाई और उसकी पत्नी का भाई, दोनों ऑपरेशन में मारे गये।” यही वो नाम हैं जो 1999 के IC-814 हाईजैक के पीछे थे। बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत के 26 इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाने की हिमाकत की, जम्मू से लेकर गुजरात तक। तीन दिन तक मिसाइलें, ड्रोन और साजिशें उड़ती रहीं, पर भारत चुप नहीं रहा, हर जवाब संयम से, पर ऐसा कि दुश्मन के होंठ कांप जायें। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका जब युद्धवर्दी में कैमरों के सामने आईं, तो यह साफ था, ”अब जवाब केवल तोप से नहीं, सोच और साहस से भी मिलेगा।”
अब हर आतंकी ह’मला, युद्ध माना जायेगा
Date:

- Tags
- india air strike on pakistan
- india attack on pakistan
- india attack pakistan
- india attacks pakistan
- india launches operation sindoor
- india operation sindoor
- india operation sindoor live
- india pakistan
- india pakistan ceasefire
- india pakistan conflict
- india pakistan news
- india pakistan relations
- india pakistan tension
- India Pakistan Tensions
- india pakistan war
- india pakistan war news
- india strikes pakistan
- India vs Pakistan
- india vs pakistan news
- india vs pakistan war
- india vs pakistan war live
- indian army operation sindoor
- operation sindoor
- operation sindoor air strike
- operation sindoor india
- operation sindoor indian army
- operation sindoor kya hai
- operation sindoor latest
- operation sindoor live
- operation sindoor news
- operation sindoor video
- operation sindoor visuals
- pakistan india conflict
- pakistan vs india
- trump operation sindoor
- what is operation sindoor
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











