राष्ट्रीय समाचार
- भारत ने स्पष्ट किया कि सिंधु जल संधि युद्धविराम के बावजूद जारी रहेगी।
- पाकिस्तान के DGMO ने सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए भारत को किया फोन, जानकारी दी विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने।
- कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी — “फिर हिमाकत की तो जवाब निर्णायक होगा।”
- ऑपरेशन सिंदूर में मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान में जैश और लश्कर के 5 टॉप आतंकी ढेर।
- मारे गये आतंकियों में जैश का मुहम्मद जमील और लश्कर का अबु जुंदाल शामिल।
- जम्मू-कश्मीर सरकार देगी पाक गोलाबारी में मारे गए परिजनों को 10-10 लाख रुपये।
- AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को कहा – “ऑफिशियल भिखमंगे।”
- मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट – इस बार मानसून 27 मई को केरल पहुंचेगा, 5 दिन पहले।
अंतरराष्ट्रीय समाचार - अमेरिका के विदेश मंत्री का दावा – सीजफायर में निभाई US ने बड़ी भूमिका।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर दबाव के लिए ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिबंध की मांग की।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक को सीजफायर पर दी बधाई।
- पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का बयान – भारत-पाक तत्काल सीजफायर को तैयार।
- भारत-पाक तनाव पर सऊदी अरब की पहल – दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील।
- अफगानिस्तान ने कहा – भारत की ओर से कोई हमला नहीं, पाकिस्तान का दावा बेबुनियाद।
- बलूचिस्तान में BLA का हमला – 39 जगहों पर धमाके, सेना और पुलिस पर हमला।
- चीन ने भी दी प्रतिक्रिया – भारत और पाकिस्तान संयम और शांति बरतें।
खेल समाचार
- भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, जानकारी BCCI को दी।
- IPL 2025 में ऋषभ पंत का फॉर्म निराशाजनक, 11 मैचों में सिर्फ 128 रन।
- कोच संजय बांगर ने कहा – “पंत की शॉट चयन की गलती ने बिगाड़ी लय।”
- UAE और बांग्लादेश के बीच T20 सीरीज 17 मई से शुरू – शारजाह में मुकाबला।
- पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश की तैयारी – UAE से भिड़ेगा, 2022 में कर चुका है क्लीन स्वीप।
- भारत-श्रीलंका महिला वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल 11 मई को कोलंबो में होगा – महामुकाबला तय।
- महिला क्रिकेट में उत्साह चरम पर – फाइनल से पहले खिलाड़ी आमने-सामने।









