Kohramlive Desk : भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को कमाल कर दिया। एशिया कप के अपने आखिरी पूल मैच में इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। सुपर-4 में जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को एक बड़े अंतर से जीतना था। 16 गोल के अंतर से जीतना जरूरी था, जिसे भारत के खिलाड़ियों ने पूरा किया। इस जीत से भारत के अंक पाकिस्तान के बराबर हो गये, मगर भारत ने पाकिस्तान से बेहतर किया और सुपर-4 में जगह बना ली। वहीं पाकिस्तान भारत की इस बड़ी जीत के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में जगह बनायी है।
यह टूर्नामेंट अगले साल भारत में होने जा रहे FIH वर्ल्ड कप का क्वालिफाइंग इवेंट भी है। सुपर-4 में पहुंचने वाली टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई हुईं। टॉप-4 से बाहर हुई पाकिस्तान का FIH वर्ल्ड कप का सपना भी टूट गया। जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया क्वालिफाई हो गए हैं।भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दिप्सन तिर्की ने दागे। 41वें, 46वें, 58वें और 58वें मिनट में दिप्सन के स्टिक से गोल निकले। उनके अलावा बी. सुदेव ने 44वें, 45वें और 54वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए हैट्रिक जमाई। एसवी सुनील ने 18वें में पेनाल्टी कॉर्नर और 23वें मिनट में फील्ड गोल किया। सेल्वम ने 39वें और 55वें मिनट में फील्ड गोल दागे। राजभार पवन ने 9वें और 10वें मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। उनके बाद उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में फील्ड गोल दागा।
58′ India…. oh Chak de India….!
IND 15:0 INA #IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #MatchDay #INDvsINA @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports@Media_SAI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) May 26, 2022
Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
Read More : अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो
Read More : 10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस
Read More : साल में 2 फ्री LPG सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली बिल में मिलेगी छूट : सीएम
Read More : Anushka Sharma को चढ़ा बोल्डनेस का फीवर, सामंथा रुथ प्रभु कह बैठीं-‘Oooo la la’
Read More : ढाई हजार घूस लेते रेंजर गिरफ्तार, घर से मिला 1 करोड़ कैश… देखें
Read More : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
Read More : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
Read More : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: राशन देने के नियमों को बदला, जान लें वरना…








