Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay Kapardar) : कमांडो की ट्रेनिंग ले चुका जांबाज सिपाही जोरमन लुगून की डेड बॉडी उसके कमरे के अंदर ही मिली। लुगून का पूरा बदन ठंडा पड़ा था और अकड़ गया था। संदेहास्पद हालत में डेड बॉडी मिलने के कारण लालपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। दिवंगत लुगून रांची जिला बल का सिपाही था। उनकी पत्नी बहालेन टोपनो भी ASI हैं। इनका घर लालपुर थाना क्षेत्र के बर्दवान कंपाउंड के धोबी घाट के नजदीक है।
बेवा ASI बहालेन ने बताया कि इलेक्शन ड्यूटी में वह जामताड़ा में थीं। कल लालपुर थाना के एक अफसर ने उन्हें फोन कर यह मनहूस खबर दी और बताया कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह खबर सुन उन्हें काठ मार गया। किसी तरह पांच घंटे का सफर तय कर वह जामताड़ा से रांची पहुंची। यहां घर के कुछ रेंटर और पुलिस से पता चला कि बीती रात खाना पीना खाकर सोने चले गये। उनकी 8 साल की सामूम बेटी भी साथ में थी। सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो कुछ रेंटर उन्हें जगाने गये। फोन भी किया गया, पर उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। घर में लगे टंकी का पानी खत्म हो गया था। इस कारण रेंटर भी परेशान थे कि आखिर इतने देर तक क्यों सोये हैं।
इस बीच दिन के 11 बजे के करीब पापा के साथ कमरे में मौजूद मासूम बेटी को प्यास लगी। वह दरवाजा खोल अंदर से बाहर आई। तब कुछ रेंटरों ने बेटी से कहा… पापा अब तक नहीं उठे, उन्हें उठाओ। पानी खत्म है, मोटर चलाना है। कमरे के अंदर घुसी बेटी अपने पापा को खूब हिलाई-डुलाई और आवाज दी, तब उनके बदन में कोई हरकत नहीं हुआ। बेटी के चीखने पर बाहर खड़े रेंटर अंदर गये। कुछ रेंटरों ने देखा कि सिपाही लुगून का शरीर पूरा ठंडा पड़ गया है। उसमें कोई हरकत भी नहीं। यह सूचना लालपुर पुलिस तक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सिपाही की मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद जोरमन लुगून के पार्थिव शरीर को रांची पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई। लुगून की मौत से उनके सहयोगी और साथी काफी दुखी, आहत और मर्माहत थे। सुनें क्या बोली जांबाज स्पाही की बेवा ASI बहालेन टोपनो…
इसे भी पढ़ें : 12 वीं पास के लिए JSSC में इन पदों पर निकली बंपर VACANCY, मिलेगी 81,000 सैलरी
इसे भी पढ़ें : ब्रालेस हुईं एक्ट्रेस Nargis Fakhri, इंटरनेट पर मचा तहलका, देखें…
इसे भी पढ़ें : बोल्ड होती जा रहीं मौनी रॉय, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें की…
इसे भी पढ़ें : पटियाला कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू ने किया सरेंडर
इसे भी पढ़ें : इस तारीख को आएंगे किसान के खाते में 2000 रुपये, बस करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें : 31 मई से बंद हो जाएंगे फेसबुक के चार फीचर्स, जान लें वरना
इसे भी पढ़ें : JPSC ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्ट, देखें…
इसे भी पढ़ें : …और दूल्हा बदल गया, देखें














