spot_img
spot_img

ढाई हजार घूस लेते रेंजर गिरफ्तार, घर से मिला 1 करोड़ कैश… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : ढाई हजार घूस लेने के चक्‍कर में रेंजर विजय कुमार जेल पहुंच गये। इल्‍जाम है कि एक पुराने पलंग को चाईबासा के मनोहरपुर से जमशेदपुर ले जाने के एवज में रेंजर ने ढाई हजार रुपये घूस मांगी थी। वादी गणेश प्रमाणिक घूस नहीं देना चाहता था। उसने जमशेदपुर एसीबी से इसकी शिकायत कर दी। छानबीन के बाद शिकायत सही पाया गया। एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही गणेश से रेंजर ने घूस लिया। पहले से घात लगाये एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके कंप्‍यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को भी गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम उस वक्‍त हैरान रह गई, जब रेंजर के सरकारी आवास की तलाशी ली। घर से 99 लाख 2 हजार 540 रुपये कैश मिले। घर में इतना कैश देखकर टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। एसीबी की टीम दोनों को लेकर जमशेदपुर लौट गई। जहां दोनों से पूछताछ जारी है। विजय कुमार मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के रेंजर हैं।

Read More : रेलवे और एयरफोर्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्‍लाई

Read More : पूर्व MLA बंधु तिर्की के घरों पर CBI का छापा, देखें वीडियो …

Read More : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

Read More : मांडर में 23 जून को मतदान, 26 को परिणाम

Read More : चेंबर में बुलाते थे प्रिंसिपल, Private Part टच कर लगे रहते थे फिराक में… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...