spot_img

साल में 2 फ्री LPG सिलेंडर, मुफ्त राशन और बिजली बिल में मिलेगी छूट : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी विधानसभा में गुरुवार को वित्‍त मंत्री सुरेख खन्‍ना ने 2022-23 का बजट पेश किया। इसमें प्रधानमंत्री  उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो LPG सिलेंडर फ्री देने का ऐलान किया गया है। 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का यह बजट यूपी के अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। बजट में अन्‍य 20 महत्‍वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं।

1-इसके साथ ही पात्र गृहस्‍थी और अंत्‍योदय राशन कार्ड धारकों को फ्री खाद्यान्‍न, साबुत चना, रीफाइंड सोयाबीन ऑयल और आयोडीन नमक मिलेगा। इसके लिए बजट में 6571 करोड़ 13 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।

2-कल्‍याण सिंह के नाम पर ग्राम उन्‍नति योजना लाई गई है। इसके तहत गांवों में सड़कों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी।

3-बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाया जाएगा।

4-अयोध्‍या में सूर्यकुंड के विकास के लिए 140 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

5-वाराणसी और गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपए, कानपुर मेट्रो रेल को 737 करोड़, आगरा मेट्रो को 597 करोड़, दिल्‍ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 1306 करोड़ का प्रस्‍ताव किया गया है।

6-यूपी सरकार ने वनटांगिया और मुसहर आवास के लिए इस बार के बजट में 508 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

7-सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्‍ट्रानिक्‍स उद्योग नीति के तहत 5 वर्षों में 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 4 लाख व्‍यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्‍य रखा गया है।

8-यूपी के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के मकसद से 5 वर्षों में 2 करोड़ स्‍मार्ट फोन या टैबलेट बांटने का लक्ष्‍य है।

9-वाराणसी में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम की स्‍थापना के लिए जमीन क्रय के लिए 95 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

10-प्रदेश के युवा अधिवक्‍ताओं को काम के शुरुआत तीन वर्षों तक किताब और पत्रिका आदि खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

11-लखनऊ, गोरखपुर ओर बदायूं में 3 महिला पीएसी बटालियन का गठन किया जाएगा।

12-मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

13-सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में 523 करोड़ 34 लाख रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।
14-मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्‍सप्रेस वे के लिए 695 करोड़ रुपए की व्‍यवस्‍था का प्रस्‍ताव किया गया है।

15-अगले एक साल में 15 हजार सोलर पंपों की स्‍थापना कराई जाएगी।

16-वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में 60.20 लाख कुंतल बीजों का वितरण किए जाने का प्रस्‍ताव है।

17-वृद्धावस्‍था पेंशन योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि बढ़ा दी गई है। इसे 1000-1000 रुपए कर दिया गया है।

18-प्रदेश के दुग्‍ध उत्‍पादकों के लिए नंद बाबा पुरस्‍कार शुरू किया जाएगा। मथुरा में 3 हजार लीटर क्षमता का नया डेयरी प्‍लांट लगेगा। अयोध्‍या में सीपेट केंद्र बनाने के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

19-प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्‍य) के तहत गरीब परिवारों को नि:शुल्‍क और अन्‍य ग्रामीण परिवारों को 50 रुपए की 10 मासिक किश्‍तों में बिजली कनेक्‍शन दिया जाएगा।

20 -75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर की स्‍थापना होगी।

Read More : रेलवे और एयरफोर्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्‍लाई

Read More : पूर्व MLA बंधु तिर्की के घरों पर CBI का छापा, देखें वीडियो …

Read More : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

Read More : मांडर में 23 जून को मतदान, 26 को परिणाम

Read More : चेंबर में बुलाते थे प्रिंसिपल, Private Part टच कर लगे रहते थे फिराक में… देखें

spot_img

Related articles:

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…

डायल 112 की टीम एक संदिग्ध तेज रफ्तार कार का पीछा कर रही थी। अलर्ट मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह गाड़ी रोकने के लिए सामने खड़े हुये। लेकिन कार नहीं रुकी… उल्टा रफ्तार और बढ़ी

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे में बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार तापमान में 3

PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें

सिक्किम के गंगटोक की ठंडी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैदान में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते, हंसते-बात करते PM की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। खुद PM मोदी ने लिखा “युवाओं के

भारत-न्यूजीलैंड FTA पर मुहर: इन 9 सेक्टर में ‘0’ ड्यूटी से चमकेगा व्यापार…

भारत-न्यूजीलैंड FTA पर मुहर लगते ही व्यापार की दुनिया में एक नया सूरज उगने की प्रबल संभावना बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के रिश्तों का “ऐ