Kohramlive Desk : ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप 2022 की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इंडिया का पहला मैच 23 अक्तूबर को है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजरें रहेंगी। बता दें कि टीम इंडिया को पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने इस मैच के लिए 4000 और टिकट जारी किए हैं। ये टिकट उन लोगों के लिए हैं, जो खड़े होकर मैच का मजा लेना चाहते हैं।
यह है टिकट की कीमत
इन टिकट की कीमत 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1670 रुपये) है। टिकट के लिए पहले आवेदन करने वाले लोगों को प्रथामिकता दी जाएगी। आईसीसी ने कहा है कि टिकट जारी करने का उद्देश्य यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह मैच देख सकें। आईसीसी ने यह भी बताया है कि आईसीसी आतिथ्य और आईसीसी यात्रा और पर्यटन कार्यक्रम के जरिए अभी भी कुछ टिकट खरीदे जा सकते हैं।
इस प्रकार यहां खरीदें टिकट
आप आईसीसी की वेबसाइट के जरिए और टी20 विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको टी20 विश्व कप की वेबसाइट में जाने के बाद मैच का चुनाव करना होगा, जिसे आप स्टेडियम में देखना चाहते हैं। इसके बाद अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सीट का चुनाव करना होगा। हालांकि, अब खड़े होकर मैच देखने के लिए ही टिकट मिल रहे हैं। इसके बाद आप पेमेंट करेंगे और टिकट आपके फोन में पहुंच जाएगी। मैच से पहले स्टेडियम पहुंचने पर आर अपने फोन में जिकट दिखाकर असली टिकट भी हासिल कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच के टिकट भी उपलब्ध हैं। यह मैच भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले








