Kohramlive : 28 प्रतिशत की बढ़ी हुई GST खा गई करीब 350 लोगों की नौकरी। MPL (ऑनलाइन स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म मोबाइल प्रीमियर लीग) भारी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। खबर है कि MPL ने करीब 350 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने इस फैसले के लिए खर्चों में कटौती और 28 प्रतिशत की बढ़ी हुई जीएसटी के बोझ का हवाला दिया है।
गौरतलब है कि GST परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो पर 28 प्रतिशत GST लगाने का फैसला किया। वहीं केंद्र संसद के मानसून सत्र में केंद्रीय GST कानून में संशोधन लाने की तैयारी में है। इसके बाद 1 अक्तूबर तक कानून में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्य अपनी-अपनी विधानसभाओं में इस संशोधन को पारित करेंगे।
कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कही यह बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MPL के सह-संस्थापक साई श्रीनिवास ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि पिछले हफ्ते यह बात साफ हो गई थी कि सकल गेमिंग राजस्व के बजाय पूर्ण जमा कीमत पर 28 प्रतिशत GST लगाया जायेगा। इन नये नियमों से टैक्स का बोझ 350-400 प्रतिशत तक बढ़ जायेगा। कोई भी 50 या 100 प्रतिशत तक के हिसाब से व्यवस्था कर सकता है, लेकिन इतने भारी बोझ के लिए बहुत कड़े फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक डिजिटल कंपनी के रूप में उनकी लागत में मुख्य रूप से लोग, सर्वर और कार्यालय का बुनियादी ढांचा शामिल है। इसलिए आगे बढ़ने के लिए और व्यवसाय का संचालन सुनिश्चित करने के लिए उन्हें इन खर्चों को कम करने के लिए कदम उठाने होंगे। अफसोस की बात है कि लगभग 350 लोगों को जाने देना होगा।
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके घरों और कार पर फा*यरिंग करने वाले धरा गये… जानें
इसे भी पढ़ें :रजिस्ट्री ऑफिस में काम करने वाले के सिर में दा*ग दी पांच गो*लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :Kawasaki की दो नई बाइक लॉन्च… जानें कीमत
इसे भी पढ़ें :दंडित होंगे बेईमान इंजीनियर, CM के आदेश पर 37 शॉट लिस्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :Post Office का ऐलान, महज 25 रुपये में मिलेगी ये चीज…








