Kohramlive Desk : देश-दुनिया के बारे में नई-नई सूचनाओं से जुड़ना अपने ज्ञान का इजाफा करना है। आज हम आपके ज्ञान को बढ़ाने की दृष्टि से भारत के रेलवे विषय को लेते हैं। ध्यान दीजिए, आपने सभी पैसेंजर ट्रेनों के पिछले डिब्बे पर अक्सर बड़े साइज में X या LV का निशान लगा देखा होगा। आज जानिए, रेलवे में इसका मतलब आखिर क्या होता है।
ऐसा बताते हैं रेलवे अधिकारी
रेलवे अधिकारियों की मानें तो किसी ट्रेन के अंत में अगर बड़े अक्षरों में LV लिखा हो तो उसका मतलब होता है लास्ट व्हीकल या अंतिम डिब्बा। X का मतलब होता है कि वह डिब्बा ट्रेन का आखिरी कोच है। ये अक्षर ट्रेन की सेफ्टी के लिए उसके आखिरी डिब्बे पर सफेद-पीले रंग से लिखे जाते हैं। इन्हें देखकर स्टेशन मास्टर समझ जाता है कि पूरी ट्रेन गुजर गई है।
ये निशान स्टेशन मास्टर को ना दिखें तो क्या होगा
अगर स्टेशन मास्टर को किसी ट्रेन के पीछे ये निशान नहीं दिखते तो इसका मतलब होता है कि अभी पूरी ट्रेन नहीं आई है और उसके एक या अधिक कोच कहीं पीछे छूट गए हैं। लिहाजा तुरंत वायरलेस पर मैसेज जारी कर उन खोए हुए डिब्बों को ढूंढने की कोशिश की जाती है। साथ ही आगे जा चुकी ट्रेन को भी रुकवाया जाता है। ट्रेन के पिछले हिस्सों में बने इन निशानों के जरिए सभी ट्रेनों की सेफ्टी सुनिश्चित की जाती है।
आखिर क्यों ब्लिंक करती रहती है लाल बत्ती
इन ट्रेनों के पिछले हिस्से पर ब्लिंक करने वाली लाल रंग की बत्ती भी लगी होती है। रात के अंधेरे या कोहरे में यह जलती-बुझती ब्लिंकिंग लाइट इस बात की ओर इशारा करती है कि उसके आगे भी कोई दूसरी ट्रेन जा रही है। ऐसे में पिछली ट्रेन का ड्राइवर वक्त रहते अपनी ट्रेन की स्पीड कम कर सकता है या पीछे ही रोक कर खड़ा कर सकता है। इसके साथ ही यह ब्लिंक लाइट ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों को इस बात का इशारा करती है कि उस ट्रैक से ट्रेन अब गुजर चुकी है और वे अपना काम चालू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां
इसे भी पढ़ें :पैन कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खबर, ये काम तुरंत करें वरना होगी दिक्कत
इसे भी पढ़ें :जमकर उठाइए लाभ, 1000 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर की कराइए बुकिंग
इसे भी पढ़ें :हर आम आदमी से जुड़ी खबर… जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें :Income Tax भरने वालों को केंद्र सरकार देगी राहत, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :एक एकड़ में होगी करोड़ों की कमाई, बस करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :LPG Cylinder का इस्तेमाल करने वाले पढ़ लें जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस काम के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे
इसे भी पढ़ें :SBI-HDFC-ICICI बैंक के Customers के लिए बड़ी खबर












