Kohramlive desk : कम लागत में भी मोटी कमाई की जा सकती है। बस बिजनेस आइडिया सटीक होना चाहिए। खेती के क्षेत्र में भी करोड़ों की कमाई की जा सकती है। एक खास प्रकार के पेड़ों की खेती कर आप भी करोड़पति बन सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ‘महोगनी की खेती’ की। इस पेड़ की खेती करने वाले किसानों को धैर्य की जरूरत रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका मुनाफा पौधा लगाने के 12 साल बाद मिलता है। पेड़ के तने के अलावा इसके बीज-छाल और पत्तियों के भी बाजार में अच्छे रेट मिल जाते हैं। पानी भी इसकी लकड़ी को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा पाता।
महोगनी की खेती के लिए क्या जरूरी
यदि आप महोगनी की खेती एक एकड़ जमीन पर करते हैं तो इससे आपको डेढ़ से दो करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। इसके लिए आपके पास उपजाऊ मिट्टी, जल निकासी का उचित इंतजाम और नॉर्मल पीएच लेवल वाली जमीन की जरूरत होगी। पहाड़ों पर इस खेती को करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल, तेज हवाएं चलने से पेड़ को नुकसान पहुंचता है और यह पौधा पनप नहीं पाता।
महोगनी की 1 किलो लकड़ी की कीमत 1 हजार रुपये
महोगनी की लकड़ी का उपयोग जहाज बनाने, गहने, कीमती फर्नीचर, सजावट और मूर्तियां आदि तैयार करने में किया जाता है। पत्तियों और बीजों के तेल से मच्छर भगाने वाले उत्पाद और कीटनाशक बनाएं जाते हैं। पेंट और वार्निश आदि बनाने में भी इसका प्रयोग होता है। पेड़ को तैयार होने में 10 से 12 साल लगते हैं। पेड़ के पूरी तरह तैयार होने पर इसकी लकड़ी एक हजार रुपये प्रति किलो बिकती है।
इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार












