कोहराम लाइव डेस्क: बेनामी संपत्ति केस के एक मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के घर आयकर विभाग(Income tax department) के अधिकारी पहुंचे हैं। वे वाड्रा से पूछताछ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विभाग ने वाड्रा को नोटिस भेजा था, मगर वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे। इसके बाद अफसर सीधे रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंच गए और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :Police ने क्यों की युवक की पिटाई, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाला मामले में पूछताछ
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित सुखदेव विहार वाले दफ्तर पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम, रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें :चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…
कोरोना महामारी के कारण नहीं पहुंचे वाड्रा
सभी जानते हैं कि वाड्रा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं। उनकी शादी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हुई है। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा कोरोना महामारी के कारण आयकर विभाग की जांच में शामिल नहीं हो पाए थे। आयकर के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) मनी लांड्रिंग केस की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें :माओवादियों की धमकी, इस गांव में होगा नरसंहार …और कांप रहे लोग
लंदन में संपत्ति खरीद का मामला
रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन स्थित संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है। रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं।








