spot_img
spot_img

Income Tax Department ने जारी किया अलर्ट!, जान लीजिए वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : बढ़ती महंगाई और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बेरोजगारी के बीच नौकरी का झांसा देकर जालसाज फायदा उठा रहे हैं। इससे बचने के लिए Income Tax Department ने हाल ही में एक ट्वीट कर लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि लोग नौकरी का झांसा देने वाले धोखेबाजों से सावधान रहें। हाल ही में कई लोगों को Income Tax Department में नौकरी देने की बात कही गई थी और लोगों को फर्जी जॉइनिंग लैटर तक जारी कर दिए गए थे।

एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी

इनकम टैक्स विभाग ने बताया है कि डिपार्टमेंट के ग्रुप-B और ग्रुप-C में नौकरी स्टाफ सिलेक्शन कमेटी यानी SSC की तरफ से ही जारी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा कर फर्जी नौकरी के झांसे में नहीं आएं।

अनजान लिंक पर नहीं करें क्लिक

इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि किसी भी तरह के अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। ऐसे मैसेज आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं। इस क्लिक से आप बड़े फर्जीवाड़ा में फंस सकते हैं। साथ ही अनजान व्यक्ति के नौकरी दिलाने के दावों में न आएं। ऐसे लोग आपसे पैसे की डिमांड करेंगे और फिर पैसे लेकर फरार हो जाते हैं। इसलिए किसी भी पोर्टल पर पेमेंट करने से पहले पूरी जानकारी ले लें।

इन बातों पर दें ध्यान

  •  किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें।
  • अपनी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है।
  • किसी नंबर से कॉल पर आपसे कीई ऐसी बात करे तो उस नंबर को रिपोर्ट और ब्लॉक करें।
  • अगर साइबर क्राइम की शंका हो तो गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर जाएं और शिकायत दर्ज करें।

इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? तो फॉलो करें Shilpa के ये खास टिप्स

इसे भी पढ़ें : वर्क प्रेशर से परेशान हैं तो चैन पाने के लिए जानें ये आसान उपाय

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से आया था मिलने, दूल्‍हा बनकर लौटा, देेखें फिर क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक

इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...