spot_img

झारखंड में घर-घर जाकर जुटाई जायेगी इन 33 बिंदुओं पर जानकारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में जनगणना 2027 की औपचारिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने गृह मंत्रालय और महापंजीयक कार्यालय के निर्देश पर विस्तृत अधिसूचना जारी की है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत अधिकारियों को घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करने और परिवारों से संबंधित गोपनीय जानकारी जुटाने का अधिकार दिया गया है।

33 बिंदुओं पर होगा विस्तृत सर्वेक्षण

  • इस बार की जनगणना पहले की तुलना में अधिक विस्तृत और आधुनिक होगी। अधिकारियों द्वारा परिवारों से 33 अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली जायेगी।
  • सर्वे का मुख्य उद्देश्य केवल जनसंख्या की गिनती करना नहीं है।
  • लोगों के जीवन स्तर और बुनियादी जरूरतों का आकलन करना है।
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति समझना है।

इन चीजों की होगी गिनती

  • जनगणना के दौरान परिवारों की आवासीय, डिजिटल और दैनिक जरूरतों से जुड़ी जानकारी एकत्र की जायेगी।
  • मकान अपना है या किराये का
  • घर में कमरों की संख्या
  • छत और दीवार में इस्तेमाल निर्माण सामग्री
  • पेयजल का स्रोत
  • बिजली कनेक्शन की स्थिति
  • शौचालय, स्नानघर और रसोईघर की उपलब्धता
  • इंटरनेट सुविधा की स्थिति
  • मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी की उपलब्धता
  • खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला ईंधन
  • बाइक या कार जैसे वाहनों की जानकारी
  • परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रमुख अनाज जैसे चावल या गेहूं

मोबाइल नंबर और डेटा सुरक्षा पर सरकार का जोर

  • अधिसूचना के अनुसार जनगणना अधिकारी परिवारों से मोबाइल नंबर भी मांगेंगे।
  • मोबाइल नंबर का उपयोग केवल जनगणना संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये होगा।
  • व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखा जायेगा।

भविष्य की योजनाओं का बनेगा आधार

  • सरकार का मानना है कि जनगणना से जुटाये गये आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करेंगे।

इन क्षेत्रों में मिलेगी मदद

  • आवास योजनाएं
  • स्वच्छता अभियान
  • डिजिटल इंडिया मिशन
  • खाद्यान्न वितरण व्यवस्था
  • बुनियादी ढांचे के विकास की नई नीतियां

इसे भी पढ़ें : CM की पहली कैबिनेट बैठक में 6 अहम फैसले… जानें

इसे भी पढ़ें : नेपाल में अब बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा एंट्री…

इसे भी पढ़ें : मंडल डैम परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का हुक्म…

इसे भी पढ़ें : धनबाद के जंगल में मिला जवान युवक का ला’श, ग्रामीणों में गुस्सा…

इसे भी पढ़ें : रांची विवि में 156 पदों पर मौका, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...