West Bengal : पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विकास, सुरक्षा और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर कई अहम फैसले लिये गये।
लिये गये अहम फैसले
- बैठक के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और सरकार जनता से किये गये वादों को पूरा करेगी।
- CM ने कहा कि ‘डबल-इंजन’ सरकार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी।
- पहली कैबिनेट बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण फैसले लिये गये।
- सरकार ने बंगाल की जनता को विकास कार्य तेजी से पूरा करने का भरोसा दिलाया।
321 लोगों की मौत के मामलों की होगी जांच
- CM ने संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को लेकर बड़ा बयान दिया।
- उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान 321 लोगों की जान गई थी।
- अगर परिवार चाहें, तो सरकार इन मामलों की जांच शुरू करेगी।
BSF को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
- सरकार ने सीमा सुरक्षा को लेकर भी अहम फैसला लिया है।
- सीमावर्ती क्षेत्रों में BSF को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
- सरकार ने इस प्रक्रिया को 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
- बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू की जायेगी।
- जन आरोग्य योजना और प्रधानमंत्री की अन्य योजनाएं भी शुरू की जायेंगी।
- राष्ट्रीय और राज्य कैडर अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जायेंगे।
- CM शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पक्षों का धन्यवाद किया।
इसे भी पढ़ें : नेपाल में अब बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा एंट्री…
इसे भी पढ़ें : मंडल डैम परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का हुक्म…
इसे भी पढ़ें : धनबाद के जंगल में मिला जवान युवक का ला’श, ग्रामीणों में गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : रांची विवि में 156 पदों पर मौका, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दूसरी बार की बड़ी अपील, सोना खरीदने की जरूरत नहीं…







