रांची विवि में 156 पदों पर मौका, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक पास विद्यार्थियों के लिये एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत युवाओं को काम सीखने का प्रशिक्षण दिया जायेगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

25 मई तक कर सकते हैं आवेदन

  • विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • कुल 156 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिये आवेदन मांगे गये हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।
  • विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष तक प्रतिमाह 12 हजार रुपये दिये जायेंगे।
  • अप्रेंटिसशिप पूरा होने के बाद प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

विवि मुख्यालय समेत 19 संस्थानों में होगी नियुक्ति

  • चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय और कॉलेजों में तैनात किया जायेगा।
  • रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में 16 सीटें निर्धारित की गई हैं।
  • बिरसा कॉलेज खूंटी में 7 सीटें।
  • डोरंडा कॉलेज में 10 सीटें।
  • जेएन कॉलेज में 8 सीटें।
  • रांची विमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, करमचंद भगत कॉलेज खूंटी, मांडर कॉलेज और पीपीके कॉलेज बुंडू में 10-10 सीटें।
  • बीएस कॉलेज लोहरदगा में 9 सीटें।
  • बीएन जालान कॉलेज में 7 सीटें।
  • सिमडेगा कॉलेज में 8 सीटें।
  • कार्तिक उरांव कॉलेज, महिला महाविद्यालय, मॉडल कॉलेज बानो और विमेंस कॉलेज सिमडेगा में 4-4 सीटें।
  • मॉडल डिग्री कॉलेज घाघरा में 5 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विभिन्न सेक्शन और लैब में होगी नियुक्ति

  • अप्रेंटिसशिप के तहत अलग-अलग विभागों में कार्य का अवसर मिलेगा।
  • एडमिनिस्ट्रेशन सेक्शन में सबसे अधिक पद निर्धारित किये गये हैं।
  • अकाउंट सेक्शन, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी में भी नियुक्ति होगी।
  • फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी लैब में भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • पदों का वर्गीकरण सामान्य, एससी, एसटी, बीसी वन, बीसी टू और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अनुसार किया गया है।

2021 से 2025 तक स्नातक पास छात्र कर सकेंगे आवेदन

  • आवेदन के लिये पात्रता भी तय की गई है।
  • केवल रांची विश्वविद्यालय के वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने 2021 से 2025 के बीच स्नातक पास किया हो।
  • आवेदन प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा।
  • चयन मेरिट, अंक और प्रतिशत के आधार पर किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दूसरी बार की बड़ी अपील, सोना खरीदने की जरूरत नहीं…

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार में नियुक्त सभी अधिकारी बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें : SBI ATM के अंदर खुल गया सैलून, लोग रह गये दंग…

इसे भी पढ़ें : मुंशी को घेरकर की पिटाई, ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर…

इसे भी पढ़ें : कार में बने गुप्त बॉक्स से मिले खतरनाक चीजें, पुलिस रह गई दंग…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...