Kohramlive : भारत से नेपाल जाने वाले लोगों के लिये अब वैध पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन ने सीमा पर जांच प्रक्रिया सख्त कर दी है और बिना दस्तावेज वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चला रही हैं।
पहचान पत्र के बिना प्रवेश पर रोक
- नेपाल प्रशासन ने सीमा पर कड़ी जांच शुरू कर दी है।
- भारत से नेपाल प्रवेश के लिये आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट जैसे वैध पहचान पत्र अनिवार्य किये गये हैं।
- 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिये जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल ID दिखाना जरूरी है।
- बिना पहचान पत्र वाले लोगों को सीमा से वापस लौटाया जा रहा है।
- सीमा क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
- दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।
- पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध घुसपैठ की आशंका को देखते हुये सतर्कता बढ़ाई गई है।
- सोनामनी गोदाम से आमबारी तक करीब 38 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की गई है।
- नेपाल प्रशासन के निर्देश के बाद मोरंग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
- सीमा के दोनों ओर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।
- एसएसबी, नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ लगातार पेट्रोलिंग अभियान चला रहे हैं।
बॉर्डर पर लगी लंबी कतारें
- अचानक बढ़ी सख्ती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- सिकटी-सुनवार्षि, मेघा-मायागंज और कुर्साकांटा क्षेत्र में सीमा पर किलेबंदी जैसी स्थिति देखी गई।
- नेपाल जाने वाले बाइक सवारों की लंबी कतारें लग गईं।
- दैनिक मजदूरी के लिये नेपाल जाने वाले कई मजदूरों को जांच प्रक्रिया में परेशानी हुई।
- जिन लोगों के पास पहचान पत्र नहीं थे, उन्हें वापस लौटना पड़ा।
अधिकारियों ने लोगों से की अपील
- सुरक्षा एजेंसियों ने पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी है।
- नेपाल एपीएफ के अधिकारियों जी कटवाल और एसएस ठाकुर ने कहा कि यह नियम सभी नागरिकों पर लागू है।
- अधिकारियों ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने के लिये सतर्कता बढ़ाई गई है।
- SSB अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट पीएन सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल आने-जाने वाले लोग पहचान पत्र साथ रखें।
- भारतीय सीमा पर भी SSB जवान हर व्यक्ति की जांच कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : मंडल डैम परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का हुक्म…
इसे भी पढ़ें : धनबाद के जंगल में मिला जवान युवक का ला’श, ग्रामीणों में गुस्सा…
इसे भी पढ़ें : रांची विवि में 156 पदों पर मौका, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दूसरी बार की बड़ी अपील, सोना खरीदने की जरूरत नहीं…
इसे भी पढ़ें : ममता सरकार में नियुक्त सभी अधिकारी बर्खास्त…







