गुमला में युवक को कनपट्टी में मारी गोली, पैदल ही भाग निकले अपराधी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : जिले के पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो टंगरा टोली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आफताब अंसारी लरंगो साप्‍ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने लरंगो दराईर डुकू त्रिमुहानी सड़क के समीप तीन हथियारबंद लोगों ने घेर कर कन्नपटी में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

गोली मारकर तीनों अपराधी पैदल ही कंडरा जंगल की ओर भाग निकले। मृतक करीब दो साल से सुरसा छोड़कर अपने रिश्तेदार स्व. छेदी अंसारी के घर लरंगो टंगराटोली गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुसो पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। लरंगो में साप्ताहिक बाजार होने के कारण घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद सिसई, पुसो, घाघरा थाना की पुलिस संयुक्त सर्च अभियान चलाकर अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : मां-बाप की नहीं की सेवा तो संपत्ति से होंगे बेदखल

मिली जानकारी के अनुसार आफताब अंसारी का खानदानी जमीन-संपति को लेकर अपने गांव के रिश्तेदारों के साथ ही पहले से विवाद चल रहा था। इसे लेकर रिश्तेदारों से कई बार लड़ाई-झगड़ा भी पूर्व में हो चुका था। विवाद के कारण जान के डर से वह अपने मां-बाप, भाई बहनों के साथ पूरा परिवार सुरसा गांव को छोड़कर लरंगो टंगराटोली में स्व. छेदी अंसारी के घर में दो वर्षों से रह रहा था।

इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : बिशप स्‍कूल से 16, पूर्व सीएस का पूरा परिवार कोरोना+VE, मेकॉन बना मिनी कंटेनमेंट जोन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...