spot_img
spot_img

मां-बाप की नहीं की सेवा तो संपत्ति से होंगे बेदखल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्‍तर प्रदेश : मां-बाप की सेवा नहीं करने वालों की परेशानी अब बढ़ सकती है। ऐसे बच्‍चों से संपत्ति वापस ले ली जाएगी। साथ ही ऐसे रिश्‍तेदार को भी घर से बाहर निकाल दिया जाएगा, जो बुजुर्ग के साथ रहते हैं, मगर उनकी सेवा और देखभाल नहीं करते। उत्तर प्रदेश स्टेट लॉ कमिशन (UPSLC) ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक प्रस्ताव सौंपा है।

इसे भी पढ़ें : JAC ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का जारी किया एडमिट कार्ड, 4 मई से है Exam

प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर कोई बुजुर्ग यह शिकायत करता है कि उसके बच्चे उसकी देखभाल नहीं करते हैं तो मां-बाप की ओर से अपने बच्चे को दी गई संपत्ति की रजिस्ट्री व दानपत्र को निरस्त कर दिया जाएगा। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि अगर कोई बच्चा या रिश्तेदार बुजुर्गों के घर में उनके साथ रहता है और उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। उनकी देखभाल नहीं करता है तो उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :  “विदेश जैसा बना देंगे झारखंड की सड़कों को, कोई राजनीति नहीं करेंगे”

यूपीएसएलसी ने कानून का अध्ययन करने के बाद पूर्व में सौंपी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कई बार बच्चे ही अपने बूढ़े माता-पिता को उनकी प्रॉपर्टी से बेदखल कर देते हैं या फिर उन्हें घर से निकालने के लिए उनसे परायों जैसा व्यवहार करते हैं। कई बार देखा जाता है कि बच्चे प्रॉपर्टी के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं और माता-पिता को रहने के लिए एक छोटा सा हिस्सा दे देते हैं। बुजुर्गों के बेहतर जीवन यापन को ध्‍यान में रखते हुए यह प्रस्‍ताव तैयार कर लिया है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बुजुर्गों के लिए यह कानून बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...