Dhanbad : आउटसोर्सिंग कंपनी के उत्खनन कार्य से उड़ने वाले धूल-कण और प्रदूषण से आजिज लोगों खासकर महिलाओं का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुई महिलाओं ने कुसुंडा क्षेत्र के अलकुसा में संचालित परियोजना स्थल पर पहुंच कर वहां काम बंद करा दिया। करीब 5 घंटे तक काम नहीं होने दिया। गोधर कुर्मीडीह बस्ती की गोलबंद हुई महिलायें का इल्जाम था कि उड़ते धूल-कण उनके घरों के आंगन, छत और खाने-पीने के चीजों पर एक परत जैसी जम जाती है, जिसके चलते उनके सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
इधर, परियोजना में काम बंद करा देने की खबर पाकर NGKC के प्रबंधक मिंटू कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साई महिलाओं को समझाने-बुझाने की कोशिश की, पर वे कुछ नहीं सुनी। इस बीच मौके पर पहुंच गये मासस नेता हरि प्रसाद पप्पू प्रबंधक मिंटू कुमार को प्रदूषण पर ठोस कदम उठाने को कहा। प्रबंधक के आग्रह पर गोधर स्थित PO दफ्तर में वार्त्ता हुई। वार्त्ता में प्रबंधक ने प्रदूषण कम करने के लिये हर संभव कदम उठाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद आउटसोर्सिंग का काम शुरू होने दिया गया। वार्ता में BCKU नेता नंदलाल महतो, कुंदन महतो, रामेश्वर महतो, प्रेम महतो, सोनी महतो, सुशीला देवी, कालो मुखी देवी , कविता महतो , नरेश महतो, टिंकू महतो, साधु महतो, संतोष महतो, गोपी महतो, दिलीप, अखिलेश, अविनाश, घनश्याम कुशवाहा, संजय सिंह, शंभू साव, जितेंद्र ठाकुर एवं जयप्रकास महतो सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता के घर फा’यरिंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : प्रिसिंपल की कुर्सी की चाह में कातिल बन गये सगे….देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : माली हालत बिगड़ने पर बेटे को का’ट डाला, खुद क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र नहीं रहें…
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें








