spot_img
spot_img

दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey ) : PLFI संगठन के दो नक्सलियों को पुलिस ने धरा है। इनके पास से पुलिस ने बारह बोर के दो भरठुआ राइफल, एक देशी कट्टा तथा नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किये है। गिरफ्तार नक्सलियों में सीताराम चौधरी और परदेसी यादव शामिल है। यह लोग क्रमशः गढ़वा और पलामू के रहने वाले है। बीती रात गढ़वा की रंका पुलिस ने इन्हें सीजो गांव के भवराहा जंगल से गिरफ्तार किया। रंका SDPO संतोष कुमार ने बताया कि यह लोग PLFI संगठन के नाम पर ठेकेदारों तथा ग्रामीणों से लेवी वसूलने तथा डराने धमकाने का काम किया करते थे। परदेशी यादव पर गढ़वा और पलामू में 4 नक्सली मामले दर्ज है। यह पहले भी जेल जा चुका है। कल तक दूसरे को डराने-धमकाने और अवैध उगाही करने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद डर गया।

इनकी गिरफ़्तारी के लिए छापामारी दल में रंका SDPO संतोष कुमार, रंका के थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा, रमकण्डा थानेदार शिवलाल गुप्ता, SI श्रवण कुमार, SI बादल मुंडा तथा रंका थाना एवं रमकण्डा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें

इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...