spot_img
spot_img
spot_img

वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र नहीं रहें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र अब नहीं रहें। बीती रात साढ़े 11 बजे के करीब उनका आकस्मिक निधन हो गया। परिवार में उनकी पत्नी और एक इकलौती बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। वे रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहते थे। दैनिक रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टर से सफर कर संपादक तक बने। उनके कई शिष्य पत्रकारिता जगत से जुड़े है। उन्हें गुरु के निधन से गहरा आघात लगा है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार पूरन चंद्र जी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा वे लंबे समय तक पत्रकारिता जीवन में सामाजिक सरोकारों से सदैव जुड़े रहे। सीएम ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पूरन चंद्र प्रसाद का जन्म रांची में 12 जनवरी 1957 को हुआ था। उन्होंने 1980 में दैनिक रांची एक्सप्रेस में एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ दिनों तक नागपुर स्थित लोकमत समाचार में भी उप संपादक के रूप में कार्य किया। उन्होंने 15 जनवरी 2015 को रांची एक्सप्रेस अखबार से अवकाश प्राप्त किया। बाद के दिनों में वे रांची एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक भी रहे।

रविवार को दोपहर बाद उनकी शव यात्रा निकाली गयी जिसमें कई पत्रकार एवं उनके मित्र शामिल थे। उनका अंतिम संस्कार हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

इसे भी पढ़ें : इस साल केवल जून में Maruti Suzuki ने बेच डाली इतनी गाड़ियां… जानें

इसे भी पढ़ें : माली हालत बिगड़ने पर बेटे को का’ट डाला, खुद क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें

इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...