Godda : प्रिसिंपल की कुर्सी को लेकर चल रहे मनमुटाव के कारण प्राचार्य डॉ नजीरूद्दीन का किडनैप कर उनकी हत्या कर दी गई थी। बीते 8 जून का डॉ नजीरूद्दीन भागलपुर से लौटते समय किडनैप कर लिया गया था। बाद में हत्या कर उनकी लाश को महगामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव के नजदीक फेंक दिया गया था। मारे गये डॉ नजीरूद्दीन गोड्डा के बसंतराय इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल थे। प्रिसिंपल की हत्या के बाद गोड्डा में खूब हाय-तौबा भी मची थी। सबसे चौंकाने वाली बातें यह निकली की प्रिसिंपल डॉ नजीरूद्दीन का हत्यारा कोई और नहीं उनके सगे ही निकले। इस हत्याकांड को अंजाम देने के इल्जाम में उनके बड़े भाई पूर्व प्रिसिंपल मो. रुस्तम, भतीजा शहबान और साबिर को आज गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों दिल्ली के गोविंदपुरी में पकड़े गये।
दिल्ली में इन्हें अमृत ठाकुर ने पनाह दे रखा था। अमृत को भी कस्टडी में ले लिया गया है। इस बात का खुलासा गोड्डा के SDPO आनंद मोहन सिंह ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में परिवार के सदस्यों समेत कुल 15 लोग संदेही गुनाहगार बनाये गये। टेक्निकल सेल की मदद से दिल्ली से उक्त तीनों संदेही गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि कॉलेज के प्रिसिंपल की कुर्सी को लेकर भाइयों के बीच विवाद बहुत दिनों से चल रहा था, इसी विवाद के कारण प्राचार्य की हत्या हुई है।
इसे भी पढ़ें : इस साल केवल जून में Maruti Suzuki ने बेच डाली इतनी गाड़ियां… जानें
इसे भी पढ़ें : माली हालत बिगड़ने पर बेटे को का’ट डाला, खुद क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : दूसरे को डराने वाला पुलिस गिरफ्त में आते ही खुद डर गया… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो















