Ranchi: संत जेवियर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2021–23 में पीजी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
संत ज़ेवियर यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता के छात्रों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाता है। पाठ्य सामग्री भी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। कोविड काल में भी स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने डिजिटल माध्यम से पूरा शैक्षणिक सत्र सफलतापूर्वक संचालित किया।
कौन कर सकता है आवेदन
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट स्टूडेंट्स पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अैपियरिंग स्टूडेंट्स भी फॉर्म भर सकते हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट की मूल प्रति जमा करनी होगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने नंबर जारी किया है। स्टूडेंट्स विभाग में आकर या मोबाइल नं. 7061389306, 7762914908 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स व्हाट्सएप्प और ईमेल pgmasscommunication@gmail.com पर मैसेज कर जानकारी ले सकते हैं।
Read More :IND VS NZ : टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL RAHUL पहले टेस्ट से बाहर
Read More :संजू की दर्दनाक मौत…देखें…
Read More :कोचिंग जा रहे STUDENTS को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने क्या कर डाला… देखें
Read More :लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्या…
Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो
Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्साये घरवाले क्या बोल गये, देखें…
Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़का अफीम तस्कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा










