spot_img
spot_img
spot_img

डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण है सोयाबीन, ऐसे करें सेवन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: सोयाबीन प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। इसमें तकरीबन 36-40 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसके लिए सोयाबीन को सुपरफूड कहा जाता है। डॉक्टर्स हमेशा बीमार व्यक्ति को सोयाबीन खाने की सलाह देते हैं। इसमें प्रोटीन, एमिनो एसिड के अलावा विटामिंस और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अतिरिक्त सोयाबीन में आइसोफ्लेवॉन्स नामक गुणकारी तत्व पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है। इससे ब्लड शुगर (डायबिटीज) कंट्रोल में रहता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि डायबिटीज के मरीजों को सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :Corona को दूर भगाना है तो रोज रात में पीएं हल्दी वाला दूध

सोया सप्लिमेंट्स से ब्लड शुगर कंट्रोल

अगर किसी को टाइप-2 डायबीटीज है तो सोया सप्लिमेंट्स के जरिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबीटीज में शरीर का सिर्फ एक ही अंग प्रभावित नहीं होता, बल्कि यह धीरे-धीरे सभी अंगों को प्रभावित करने लगती है। सबसे ज्यादा असर कार्डियोवस्कुलर सिस्टम, किडनी और लिवर पर पड़ता है। इसलिए सोयाबीन का सेवन जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद आइसोफ्लेवॉन्स यानी फाइटोएस्ट्रोजन्स कार्डियोवस्कुलर डिजीज के रिस्क को कम करते हैं और किडनी व लिवर को हेल्दी रखते हैं।

ऐसे करें सोयाबीन का सेवन

अगर आपको सोयाबीन पसंद नहीं है, तो इसे कई तरीकों से बनाकर उसके स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। इससे आप इसे आसानी से खा पाएंगे। चाहे तो आप इसका कीमा बनाकर खा सकते हैं, या फिर सब्जी के रूप। नहीं तो आप सोयाबीन को पीसकर दाल के मिश्रण में मिलाकर डोसा या फिर सोया की टिक्की बनाकर खा सकते हैं। कहने का मतलब है कि जब सोयाबीन डायबीटीज में इतनी फायदेमंद है, तो फिर क्यों न इसे डायट में शामिल किया जाए।

इसे भी पढ़ें :Mind Sharp  रखने के लिए खाएं बादाम (Almonds)

The American Diabetes Association की शोध में सोयाबीन के फायदे को बताया गया है। सोयाबीन में एमिनो एसिड पाया जाता है। सोया प्रोटीन में ग्लाइसिन और अर्गिनीन पाए जाते हैं जो शर्करा रक्त यानी बल्ड शुगर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

ऐसे करें सेवन

सोयाबीन की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं। वहीं, सोयाबीन को फ्राई कर स्नैक्स रूप में भी सेवन कर सकते हैं। जबकि, सोयबीन पाउडर की टिक्की बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। एक चीज़ का जरूर ध्यान रखें कि रोजाना सोयाबीन का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें :कई बीमारियों से बचा सकता है Green Onion

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...