spot_img
spot_img

मखाना है सेहत का खजाना, Regular Use से दूर होगी खून की कमी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : हम अपने भोजन और नाश्‍ते में आवश्‍यकता के हिसाब से साम्रगी शामिल करते ही हैं, इनकी उपलब्‍धता भी महत्‍वपूर्ण होती है। जो खाने की वस्‍तु जहां आसानी से उपलब्‍ध होती है, वहां के लोग उसे सामान्‍य रूप से अपने खाने में भी शामिल करते हैं। आज के समय में खाने-पीने की सभी चीजें कहीं के बाजार में आसानी से उपलब्‍ध हो जाती है। सबसे पहले हमें यह जानना जरूरी है कि हम जो खाते हैं, उसका सेहत के मानक पर क्‍या महत्‍व है। इस दृष्टि से मखाने का क्‍या कहना।

मिथिला के लोगों की तो यह एक पहचान है, पर यह सबके लिए अच्‍छी सेहत की भी पहचान है। इसमें हमारी सेहत का खजाना है। इसके रेगुलर सेवन से शरीर से थकान दूर रहती है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है, वे अक्सर दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं। यह खून की कमी का शुरुआती लक्षण होता है। मखाने में पर्याप्त रूप से आयरन की मात्रा पाई जाती है। आयरन से शरीर में खून की कमी का खतरा एक हद तक कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें :डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण है सोयाबीन, ऐसे करें सेवन

इस प्रकार करें सेवन

मखानों का सेवन आपने कभी न कभी व्यंजन के रूप में किया ही होगा। आमतौर पर यह किचन में देखने को मिल जाते हैं। जो लोग इसका नियमित रूप से सेवन करते है उन्हें सेहत के कई लाभ भी मिलते है। आप इसे चाहे तो सुबह नाश्ते के रूप में या फिर शाम को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं। मखाना ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि इसको खाने से हम खुद को कई बीमारियों से बचा  भी सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके सेवन के अन्‍य फायदे।

कंट्रोल करता है हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें मखानों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखेगा। मखाने में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह एक ऐसा मिनरल है, जो शरीर के ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें :Corona को दूर भगाना है तो रोज रात में पीएं हल्दी वाला दूध

डायबिटीज में राहत

डायबिटीज से जूझ रहे लोग भी मखाने का सेवन कर सकते है। मखाने में लो ग्लाईसेमिक इंडेक्स होता है, जो डायबिटीज के कारण होने वाले जोखिम को कम करने के लिए सक्रिय रूप से मदद करता है। अगर कोई डायबिटीज से पीड़ित है, तो उसे मखाने का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है।

मसूड़ों की सूजन में राहत

मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते है। यह दोनों ही गुण मसूड़ों से संबंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली सड़न को रोकने में मददगार साबित होते हैं।

कब्ज की समस्या दूर करने में सहायता

मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर के गुण पाए जाते है, जो पेट की गैस, अपच की समस्या को कम करने में मदद करता है। मखाने में फाइबर के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम के तत्व भी पाए जाते है। इसे खाने से कब्ज से भी मुक्ति मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें :कई बीमारियों से बचा सकता है Green Onion

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...