spot_img

वाहन चोरी का बीमा क्लेम चाहिए, तो पूरी करें ये प्रोसेस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अपनी कार या बाइक का इंश्योरेंस कराना अनिवार्य होता है, क्योंकि बीमा क्ले सिर्फ आपको गाड़ी के एक्सीडेंट होने पर ही नहीं मिलता, बल्कि इसका लाभ आपको तब भी मिलता है, जब आपकी गाड़ी चोरी हो जाती है। लेकिन वाहन चोरी का क्लेम लेने के लिए लोग काफी परेशान रहते हैं। दरअसल, इसके पीछे सही दस्तावेज न होना होता है। इसके अलावा पूरे प्रॉसेस की जानकारी के अभाव के चलते भी ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ साधारण टिप्स जिससे आपको अपने वाहन पर आसानी से क्लेम मिल जाएगा।

फॉलो करें ये टिप्स 

सबसे पहले दर्ज कराएं FIR: आपकी कार या मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद सबसे पहले FIR दर्ज करवायें। आगे की पूरी प्रक्रिया के लिए यह FIR सबसे अहम दस्तावेज होती है।

क्लेम फॉर्म भरना चाहिए: FIR दर्ज कराने के बाद आपको तुरंत इंश्योरेंस कंपनी की ग्राहक सेवा पर कॉल करनी चाहिए और क्लेम फॉर्म भरना चाहिए। फार्म में आपको पॉलिसी नंबर, गाड़ी की डिटेल्स भरनी होती है। इसके अलावा वाहन चोरी की घटना के दिन और समय का भी पूरा विवरण देना होगा। इसके साथ ही बीमा कंपनी आपसे आपके वाहन की दो चाबियां मांगती है। अगर आपके पास एक ही ओरिजिनल चाबी हुई, तब भी वो आपको क्लेम देने से मना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : …और इतना कहते ही पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट

ऐसे होता है सेटलमेंट: सही तरह भरा हुआ क्लेम फॉर्म, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पॉलिसी डॉक्यूमेंट, FIR की कॉपी और आपके शहर के RTO को चोरी की जानकारी देने वाला लेटर बीमा कंपनी को देना होता है। जिसके बाद पुलिस जब अपनी जांच पूरी करके नॉन ट्रेसेबल रिपोर्ट जमा करेगी, तो आपको अपने वाहन की आरसी और गाड़ी की चाबी भी बीमा कंपनी को देनी होगी। इसके बाद सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर इंश्योरेंस की राशि आपके खाते में आ जाएगी।

इसे भी पढ़ें : वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस ने ये क्‍या कर डाला…(देखें वीडियो)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...