spot_img
spot_img
spot_img

लापता कृषि पदाधिकारी का ऐसे मिला शव, आरोपियों ने कर दिया था ये हाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अपराधियों ने एक सरकारी अफसर की हत्‍या कर शव को जमीन में गाड़ दिया। मसौढ़ी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पिछले 6 दिन से गायब थे। उनके शव को पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के सहेबनागर से जमीन खोदकर निकाला। कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की लाश मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : …और इस स्‍कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया अश्‍लील वीडियो

मृतक की पत्नी ने बताया- कोरोना से उबरने के बाद पहली बार गए थे ऑफिस

मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि पति कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गये थे। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को पहली बार अपने ऑफिस जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह घर से निकले, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचे और न ही देर शाम तक घर लौटे। अक्सर वह ट्रेन पकड़ कर मसौढ़ी जाते थे। उनकी तैनाती मसौढ़ी में है और परिवार सहित कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध नगर रोड नंबर 2 दक्षिणी चांदमारी में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें : अब इन जगहों पर लगाया वाहन तो पड़ेंगे लेने के देने, लगेगा इतना जुर्माना

एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोलू का कहना है कि कृषि पदाधिकारी अजय कुमार का काफी पैसा बकाया था। जिस कारण 19 जनवरी को इस घटना का अंजाम दिया। पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने इस मामले में कहा कि उन्हें इस घटना का काफी दुःख है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है जल्द ही सभी अपराधी पकड़े जायेंगे।

इसे भी पढ़ें :पंचायतों में Clerk को 10 हजार, जेई को मिलेगा 17 हजार मासिक मानदेय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...