12वीं पास हैं, तो Army में भर्ती होने को 1 फरवरी से करें Apply

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यदि आप 12वीं पास हैं, तो भारतीय थल सेना में अफसर बनने की अवसर है। इस संबंध में joinindianarmy.nic.in पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती में विज्ञान से 12वीं पास करने वाले युवा अप्‍लाई कर सकते हैं।  भर्ती ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) कोर्स-45’ के तहत होगी। ट्रेनिंग के माध्‍यम से चयनित कैंडिडेट्स को लेफ्टिनेंट रैंक पर परमानेंट कमीशन दिया जाएगा। सेना के नियमों के मुताबिक केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया joinindianarmy.nic.in पर 1 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

70 परसेंट के साथ 12 वीं पास होना जरूरी

मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से 12वीं पास होना चाहिए। चार वर्षीय इस कोर्स को पूरा करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट की रैंक मिलती है।

इसे भी पढ़ें : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा में लिया जाएगा बायोमेट्रिक Attendance 

पांच साल की होती है ट्रेनिंग

ट्रेनिंग की अवधि कुल पांच साल होगी। इसमें बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग और टेक्निकल ट्रेनिंग शामिल है। बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग एक साल की होगी, जो ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में दी जाएगी। टेक्निकल ट्रेनिंग चार साल की होगी। यह दो चरणों में होगी। पहला चरण प्री कमिशन ट्रेनिंग का होगा, जो तीन साल का होगा। दूसरे चरण पोस्ट कमिशन ट्रेनिंग एक साल की होगी। फाइनल एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ट्रेनिंग के चार साल सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमीशन दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : JEE Advanced के बाद अब Main में भी राहत, जानें क्‍या

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...