spot_img
spot_img
spot_img

JEE Advanced के बाद अब Main में भी राहत, जानें क्‍या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोरोना महामारी के कारण विद्यार्थियों को दी गई है सुविधा

कोहराम लाइव डेस्क : देश के विभिन्‍न संस्‍थानों में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाले JEE मेन को लेकर केंद्रीय एजुकेशन मिनिस्‍टर रमेश पोखरियाल निशंक ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से बताया कि इस साल होने वाले JEE मेन परीक्षा में 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता से जुड़ा नियम हटा दिया गया है। कोरोना के कारण बने हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह सुविधा पूर्व में जेईई एडवांस्‍ड के लिए घोषित सुविधा के बाद दी गई है।

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा अब अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में

शिक्षा मंत्री  ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है- ‘IIT JEE (एडवांस्ड) और पिछले एकेडमिक ईयर को लेकर किए गए फैसले को ध्यान में रखते हुए अगले एकेडमिक सेशन में JEE मेन के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स संबंधी पात्रता नियम को हटाने का फैसला लिया गया है।’ उल्‍लेखनीय है कि NIT, IIIT और अन्य इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में बीटेक, बीई कोर्सेस में एडमिशन के लिए JEE मेन एग्जाम होता है।

इसे भी पढ़ें : चंदवा के होटलों में छापा, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

लगातार दूसरे साल हटाई गई बाध्‍यता

पिछले साल 2020 में कोरोना के कारण हुए बदलावों से पहले तक JEE एडवांस्ड मेरिट नियम के तहत IIT में एडमिशन के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक या क्वॉलिफाई करने वाली परीक्षा की रैंकिंग में टॉप 20 पर्सेंटाइल होना जरूरी होता था। अब इस बाध्यता को लगातार दूसरे साल भी हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Indian Time के अनुसार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे बाइडेन

90 में से 75 सवालों के देने हैं जवाब

JEE- NEET के सिलेबस के मामले में शिक्षा मंत्री ने बताया है कि परीक्षा के सिलेबस कोई परिवर्तन नहीं होगा। कैंडिडेट्स को JEE- NEET में सीमित सवालों का जवाब देने का विकल्प रहेगा। JEE मेन 2021 का पाठ्यक्रम पिछले साल के समान ही रहेगा। स्टूडेंट्स को 90 में से 75 सवालों का जवाब देना होगा। 30-30 सवाल क्रमश: मैथ्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स से रहेंगे। जवाब 25-25 सवाल के तीनों पार्ट से देने होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...