कोहराम लाइव डेस्क : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो नीति आयोग आपके लिए बड़ा मौका लेकर आया है। सरकारी विभाग में नौकरी पाने का यह सुनहर मौका है। नीति आयोग में नौकरी के लिए विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे में जो युवा प्रोफेशनल नीति आयोग में भर्ती होना चाहते हैं, वह इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। नीति आयोग में निकली भर्ती के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट niti.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
पदों की कुल संख्या
नीति आयोग ने Young Professionals के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसमें कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 2 साल के लिए नियुक्ति की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : 18 अप्रैल को होगी NEET PG की ऑनलाइन परीक्षा
एजुकेशनल योग्यता
Young Professionals के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु की सीमा
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें : 8 फरवरी को Delete नहीं होगा किसी का WhatsApp Account
चयन प्रक्रिया
नीति आयोग ने Young Professionals के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वेतन की जानकारी
नीति आयोग में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तारीख 24 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। बता दें कि नौकरी का स्थान नई दिल्ली होगा।
इसे भी पढ़ें : JEE Main के लिए आज तक भरें परीक्षा Form, यहां करें आवेदन












