Jharkhand : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरु हो रही है। ऐसे में JAC ने परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कूल के प्राचार्य इसे JAC की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम 6 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस बार परीक्षा में पिछली बार से 1.52 लाख अधिक बच्चे शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 4 लाख 40 हजार और 12वीं के 3 लाख 35 हजार बच्चे शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 3.83 लाख और 2.40 लाख थी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
JAC की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, एडमिट कार्ड को केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से ही JAC की तरफ से आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इसकी मदद से लॉग इन कर वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे इस पर साइन मुहर लगाने के बाद बच्चों को उपलब्ध कराएंगे। प्राचार्य चाहें तो एक बार में अपने स्कूल के सभी बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या एक-एक कर के भी डाउनलोड कर सकते हैं।
4 मई से शुरू हो रही ये परीक्षा 21 मई तक चलेंगी। ये दो सिटिंग (पाली) में होंगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी और दूसरी में इंटरमीडिएट की।
इसे भी पढ़ें : गुमला में मिला 1000 किलो जिलेटिन और 35 डेटोनेटर, 4 धराये
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पेड़ जलकर ट्रैक्टर पर गिरा, ड्राइवर का हुआ बुरा हाल














