Ranchi : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड की सड़कों को विदेश जैसा बना देंगे। कोई राजनीति नहीं होगी। रांची और जमशेदपुर में 2021 के अंत तक मल्टी स्टोरी एलिवेटेड रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें मल्टी लेयर रोड के साथ मेट्रो का परिचालन होगा।
कोंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी सांसदों के साथ वेबिनार में वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ये बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
3 साल में झारखंड की सड़कों को वेस्टर्न स्टैंडर्ड का बना देंगे
इसे भी पढ़ें : परिजनों से हुआ विवाद तो शराबी शख्स ने खा लिया कीटनाशक, मौत
नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि हम आपके राज्य के साथ कोई भेदभाव या फिर कोई राजनीति नहीं करेंगे। बल्कि आप हम पर भरोसा रखें, हम झारखंड की सड़कों को 3 साल में वेस्टर्न स्टैंडर्ड और यूरोप और अमेरिका के लेवल का बना देंगे।
675 करोड़ रुपए कामिला एन्यूअल बजट
राज्य सरकार ने केंद्र को सड़क निर्माण और इससे जुड़े कार्यों के लिए 675 करोड़ रुपए का एन्यूअल बजट दिया है, जिसपर नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र के पास पैसे की कमी नहीं है। हम आपको इस साल 5 हजार करोड़ रुपए का बजट कर देंगे, लेकिन आप बस हमें DPR भेजें। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार को काम ना करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्ती बरतने को कहा है।
इसे भी पढ़ें : ExpressTrain चलते-चलते 2 हिस्सों में टूटी, एक गया आगे, दूसरा…
ठेकेदारों और अधिकारियों के द्वारा प्लांटेशन का काम नहीं होने पर उनका पैसा रोक दें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह भी आग्रह भी किया कि राज्य से कुशल और समर्पित PWD अधिकारियों को केंद्र भेजा जाए, जिससे सड़क निर्माण परियोजनाओं का काम जल्दी हो सके।












