spot_img
spot_img

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात किऊल थाना क्षेत्र में चली विशेष छापेमारी ने एक ओर जहां भर्ती घोटाले के तारों को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर जुड़वां भाइयों की हूबहू शक्ल ने पुलिस को कुछ देर के लिये असमंजस में भी डाल दिया। पटना सचिवालय थाना की पुलिस ने किऊल थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। देर रात तक चली छापेमारी के बाद गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिये पटना ले जाया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लाखोचक निवासी प्रकाश महतो के पुत्र आशीष कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। वहीं तीसरा आरोपी इटहरी निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा का पुत्र धीरज कुमार है। तीनों पर सिपाही भर्ती परीक्षा में अवैध गतिविधियों और फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

जब जुड़वां भाई बन गया पुलिस के लिये पहेली

छापेमारी के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। पीरीबाजार थाना क्षेत्र के काशीचक निवासी यात्री पासवान के पुत्र आलोक कुमार को भी पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। लेकिन पूछताछ के दौरान आलोक ने जो जानकारी दी, उसने मामले की दिशा ही बदल दी। आलोक ने बताया कि उसका एक जुड़वां भाई अभिषेक कुमार है और दोनों की शक्ल इतनी मिलती है कि लोग अक्सर पहचान नहीं पाते। आलोक ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों ने सिपाही भर्ती परीक्षा अलग-अलग तिथियों में दी थी। चेहरे की समानता के कारण पुलिस को भ्रम हो गया और उसे भी संदिग्ध मान लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दस्तावेजों और तथ्यों का गहन सत्यापन किया। जांच में आलोक की बात पूरी तरह सही पाई गई। यह भी पुष्टि हुई कि उसका भाई अभिषेक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिये औरंगाबाद गया हुआ था। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आलोक कुमार को सम्मानपूर्वक छोड़ दिया।

भर्ती फर्जीवाड़े का नेटवर्क बड़ा

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का नेटवर्क काफी व्यापक हो सकता है। यही वजह है कि मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। इससे पहले भी लखीसराय जिले के बन्नूबगीचा, रामगढ़ चौक और अन्य थाना क्षेत्रों से कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में सेंधमारी की इस कथित साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, अगले 5 दिनों पर बड़ा अपडेट… जानें

इसे भी पढ़ें : थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

इसे भी पढ़ें : खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

इसे भी पढ़ें : खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

इसे भी पढ़ें : CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

15 जून का राशिफल: करियर और प्रेम को लेकर क्या कहते हैं राशिफल… जानें

मेष राशि: आत्मविश्वास बनेगा सफलता की कुंजी आज का दिन...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…

UP : सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती...

टूट गई ममता बनर्जी की TMC, नया ऐलान… जानें

West Bengal : कभी ममता बनर्जी की सियासी फौज...