spot_img
spot_img

15 जून का राशिफल: करियर और प्रेम को लेकर क्या कहते हैं राशिफल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मेष राशि: आत्मविश्वास बनेगा सफलता की कुंजी

आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आयेगा। करियर में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और साहस के बल पर नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। कारोबार में नये संपर्क भविष्य में लाभ दिलायेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं। लकी मंत्र: आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृषभ राशि: धन के मामलों में बरतें सावधानी

आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। करियर और व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। गले और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लकी मंत्र: जल्दबाजी से बचें, धैर्य ही लाभ दिलायेगा।

मिथुन राशि: सफलता और सम्मान दोनों मिलेंगे

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। लकी मंत्र: जो काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना प्रबल है।

कर्क राशि: व्यस्तता बढ़ेगी, खर्चों पर रखें नियंत्रण

आज काम का दबाव बढ़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद बनाये रखें। मानसिक थकान या अनिद्रा परेशान कर सकती है।लकी मंत्र: अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगायें।

सिंह राशि: अचानक मिल सकता है धन लाभ

आज का दिन लाभ और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। लकी मंत्र: मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है।

कन्या राशि: करियर में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारिक योजनायें सफल होंगी। प्रेम संबंधों में तालमेल शानदार रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लकी मंत्र: रणनीति और आत्मविश्वास आपको आगे ले जायेंगे।

तुला राशि: भाग्य देगा पूरा साथ

आज रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। व्यापार में बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। लकी मंत्र: भाग्य और मेहनत दोनों आपके पक्ष में हैं।

वृश्चिक राशि: निवेश और विवादों से रहें दूर

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सतर्क रहें। किसी बड़े निवेश को टालना बेहतर होगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। लकी मंत्र: धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।

धनु राशि: साझेदारी से मिलेगा लाभ

आज साझेदारी वाले कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। महत्वपूर्ण फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक होगी। लकी मंत्र: सोच-समझकर लिया गया निर्णय सफलता दिलायेगा।

मकर राशि: विरोधियों पर मिलेगी बढ़त

आज पुरानी मेहनत रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी शांत रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और ऊर्जा बढ़ेगी। लकी मंत्र: आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

कुंभ राशि: रचनात्मकता दिलाएगी पहचान

आज आपके नए विचारों की सराहना होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में हल्की नोकझोंक के बावजूद रिश्ते मजबूत रहेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लकी मंत्र: धैर्य रखें, सफलता बहुत करीब है।

मीन राशि: घर-परिवार की चिंतायें बढ़ा सकती हैं तनाव

आज मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण काम पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आ सकती है। कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय फिलहाल टाल दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। लकी मंत्र: ध्यान और योग से मन को शांति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…

इसे भी पढ़ें : टूट गई ममता बनर्जी की TMC, नया ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : पुरुषोत्तम मास आज खत्म, शुरू होंगे शादी-ब्याह…

इसे भी पढ़ें : अब दुनिया में चमकेगा आदिवासी कला और हस्तशिल्प का नाम, मिला GI टैग…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, कौन कर सकता है ब्लड डोनेट… जानें

Kohramlive : अस्पताल के किसी वार्ड में जिंदगी और...

झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...