spot_img
spot_img

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने आखिरकार एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। यूपी के बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दंग कर दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसे सामान्य मौत का रूप देने की भरपूर कोशिश की। लेकिन एक CCTV कैमरे ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, उसका प्रेमी फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

आधी रात का फोन और मौत की खबर

नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहनेवाले 33 साल के सचिन के परिजनों को शनिवार तड़के 3.33 बजे एक फोन कॉल मिली। फोन करने वाली कोई और नहीं, बल्कि सचिन की पत्नी रचना थी।रचना ने बताया कि खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के कारण सचिन की तबीयत बिगड़ गई है और हालत गंभीर है। घबराये परिजन तुरंत पहुंचे और उसे अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गले के निशान ने खोल दिया राज

शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लग रहा था, लेकिन जब परिजनों की नजर सचिन के गले पर पड़े संदिग्ध निशानों पर गई, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद पड़ोसी के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक रात करीब 10 बजे सचिन के घर में दाखिल होता दिखाई दिया, वहीं, सुबह करीब 3 बजकर 28 मिनट पर वह बाहर निकलता नजर आया। यहीं से कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पुलिस को सीधे हत्या की साजिश तक पहुंचा दिया।

पुलिस पूछताछ में टूट गई पत्नी

पुलिस ने मीडिया को बताया कि शुरुआती पूछताछ में रचना लगातार कीटनाशक दवा से मौत की कहानी दोहराती रही। लेकिन जब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर सख्ती दिखाई, तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। रचना ने बताया कि उसका प्रेमी सोनू पहले से हत्या की योजना बना चुका था। उसने नशीली गोलियां लाकर दी थीं, जिन्हें खीर में मिलाकर सचिन को खिला दिया गया। नशीली खीर खाने के बाद सचिन गहरी नींद में चला गया। इसके बाद रचना ने घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, ताकि उसका प्रेमी आसानी से अंदर आ सके। रात करीब 12 बजे दोनों ने मिलकर तकिये और गला दबाकर सचिन की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद भी दोनों करीब साढ़े तीन घंटे तक घर में ही मौजूद रहे और फिर सुबह होने से पहले प्रेमी वहां से निकल गया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी कहानी

पूछताछ में रचना ने बताया कि उसकी पहचान सोनू से इंस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया की बातचीत धीरे-धीरे फोन कॉल तक पहुंची और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये। रचना का दावा है कि वह पति से परेशान रहती थी और उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी। हालांकि पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी सोनू अभी फरार है।

इसे भी पढ़ें : टूट गई ममता बनर्जी की TMC, नया ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : पुरुषोत्तम मास आज खत्म, शुरू होंगे शादी-ब्याह…

इसे भी पढ़ें : अब दुनिया में चमकेगा आदिवासी कला और हस्तशिल्प का नाम, मिला GI टैग…

इसे भी पढ़ें : जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून हुआ सुपर एक्टिव, अगले 5 दिनों पर बड़ा अपडेट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के नये महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने संभाला पदभार…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

15 जून का राशिफल: करियर और प्रेम को लेकर क्या कहते हैं राशिफल… जानें

मेष राशि: आत्मविश्वास बनेगा सफलता की कुंजी आज का दिन...