Match Fixing में ICC ने इस क्रिकेटर को पाया दोषी, लगाई 14 साल की बैन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : क्रिकेट की दुनिया में Match Fixing का मामला एक बार फिर सामने आया है। इसके चलते एक क्रिकेटर को दोषी करार दिया गया। उस पर 14 साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। यह प्लेयर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में घरेलू क्रिकेट खेलता है। UAE के इस घरेलू क्रिकेटर का नाम मेहर छायाकर (Mehar Chhayakar) है। उस पर अप्रैल 2019 में एक इंटरनेशनल सीरीज और उसी साल कनाडा में टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग से जुड़े 7 आरोप लगे थे। अब इन सभी आरोपों में मेहर को दोषी पाया गया है। उसे 14 साल के लिए किकेट की हर गतिविधि से अलग कर दिया गया है।

ICC ने जो कुछ कहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को बयान जारी कर घोषणा की कि आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट में सुनवाई के बाद मेहर छायाकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पहले अमीरात की राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने छायाकर से जुड़ी पेशकश के संदर्भ में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी। मेहर ने खुद को बेकसूर बताया, आरोपों का खंडन किया।  मेहर छायाकर विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो यूएई में शीर्ष लीग में खेलता रहा है। उसने 2012 में अंडर-19 एशियाई क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत भी घटेगी!

इसे भी पढ़ें :मोदी सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन की दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें :लेन-देन बना काल, मारा गया विशाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, वर्ल्ड कप से पहले जीती सीरीज

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...