Gumla : अचानक बेटी ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। जब कोचिंग न जाने का कारण पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। बताया नवंबर में वह एक दिन सुबह 6 बजे ट्यूशन गई थी। इस दौरान ट्यूशन संचालक ने छेड़खानी की। वह वहां पढ़ने जाना नहीं चाहती। यह कहना है एक नाबालिग छात्रा के पिता का। उन्होंने इस संबंध में गुमला के रायडीह थाने में आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोचिंग संचालक ने भी दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पिटाई करने का मामला दर्ज कराया है। कोचिंग संचालक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना में दिए आवेदन में कोचिंग संचालक सरवर आलम ने बताया कि 3 जनवरी को वह मांझा टोली स्थित अपने ट्यूशन सेंटर में बच्चों को पढ़ा रहा था। तभी दोपहर करीब ढाई बजे 2 लड़के सेंटर के अंदर घुसे। छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट की। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट व गाली गलौज का आवाज सुनकर सेंटर में भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने दोनों का नाम बताया।
Read More : ‘अपने CM को थैंक्स कहना, कि मैं भटिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया’ : PM
Read More : पीएम मोदी का रैली रद्द, सीएम चन्नी से इस्तीफे की मांग
Read More : शोर मचाया तो ठोक दूंगा, CSP सेंटर से ऐसे लूटेे रुपये
Read More :देखिये, मौत के जबड़े से कैसे बचा यह शख्स…
Read More :Ranchi SSP के आवासीय कार्यालय में फूटा कोरोना बम
Read More ऐसा हुआ तो…प्राइवेट सेक्टर में अब मिलेगा मिनिमम 9 हजार पेंशन
Read More :फिल्मी अंदाज में बैंक लूटा, फिर ग्रामीणों ने क्या किया हाल देखें…
Read More :5 की मौके पर मौत, 15 गंभीर, हादसे ने अंदर से हिलाया
Read More :Nia Sharma ने नए फोटोशूट में दिखाया बोल्ड अंदाज
Read More :फिल्म ’83’ का पहला गाना ‘लहरा दो’ हुआ रिलीज




