रांचीः रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां कार्यरत 26 पुलिसकर्मी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियातन पूरे कैंपस को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार दो दिन पहले कुछ पुलिसकर्मी संक्रमित मिले थे। जिसके बाद वहां कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों की जांच करवाई गई थी। जिनमें 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
यहां याद दिला दें कि एसएसपी के आवास में एसएसपी पूरे परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा उसी के कैम्पस में टेक्निकल सेल, साइबर सेल और कुछ दूसरे महत्वपूर्ण विंग कार्यरत है। जानकारी के अनुसार संक्रमित पुलिसकर्मियों में टेक्निकल सेल, साइबर सेल और क्यूआरटी में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह
Read More : भाभी के प्यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…






