spot_img
spot_img
spot_img

व्यवसायियों ने पीयूष गोयल का जताया आभार, कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : कपड़े पर जीएसटी की दरों में वृद्धि के मुद्दे पर कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आग्रह पर केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को देश के सभी राज्यों के प्रमुख कपड़ा संगठनों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने जीएसटी काउंसिल द्वारा कपडे़ में जीएसटी कर वृद्धि को स्थगित कराए जाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर केंद्रीय वाणिज्य एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया। उनके प्रति आभार जताया।

वित्त मंत्री से बातचीत करने का किया आग्रह

व्यवसायियों ने आग्रह किया कि यह वृद्धि फिलहाल स्थगित की गई है, किन्तु इसकी तलवार अभी भी कपड़ा एवं संबंधित अन्य अनेक व्यापारों पर ज्यों की त्यों लटकी हुई है। यह वृद्धि विशुद्ध रूप से तर्कों एवं कपड़ा व्यापार की जमीनी हकीकत के मद्देनजर वापस लिया जाना जरूरी है। कैट ने श्गोयल से इस मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बातचीत करने का आग्रह किया है। इस कॉन्फ्रेंस में वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, सचिव वस्त्र उपेंद्र सिंह सहित वाणिज्य मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के 250 से अधिक कपडा संगठनों के व्यापारी नेताओं ने भाग लिया। पूरे देश के व्यापारियों के साथ झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अनिल जलान और रोहित पोद्दार, जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष स्वरूप गोलेछा, नवीन वर्णवाल, दिनदयाल अग्रवाल, अशोक सारस्वत और अशोक सराइवाला उपस्थित थे।

Read More ऐसा हुआ तो…प्राइवेट सेक्टर में अब मिलेगा मिनिमम 9 हजार पेंशन

Read More :फिल्‍मी अंदाज में बैंक लूटा, फिर ग्रामीणों ने क्‍या किया हाल देखें…

Read More :5 की मौके पर मौत, 15 गंभीर, हादसे ने अंदर से हिलाया

Read More :Nia Sharma ने नए फोटोशूट में दिखाया बोल्ड अंदाज

Read More :फिल्म ’83’ का पहला गाना ‘लहरा दो’ हुआ रिलीज

Read More :व्यवसायियों ने पीयूष गोयल का जताया आभार, कहा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...