लातेहार : पत्नी के दांत का इलाज कराने अब्बास बाइक से चंदवा जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार ने उनकी पत्नी के उपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी साबरिन को आसपास के लोगों के सहयोग से अब्बास सदर अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही साबरिन न दम तोड़ दिया। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात बाइक सवार की खोजबीन में जुट गई। यह दुर्घटना लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के दूध फैक्ट्री के समीप घटी। इस दुर्घटना में साबरिन के पति अब्बास अंसारी और उनका बेटा तौसीर आलम बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें :BJP Leader Jeetram Murder Case : उबाल पर लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतर की यह मांग…
इसे भी पढ़ें :Rims से फरार कुख्यात कैदी कृष्ण मोहन झा धराया, यहां से पकड़ाया
इसे भी पढ़ें :मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन
इसे भी पढ़ें :BREAKING : स्कूल की छत गिरी, 25 छात्र-छात्राएं घायल, कई गंभीर
इसे भी पढ़ें :PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो












