spot_img
spot_img
spot_img

“आज थक गई हूं, कल…” सुनते ही हैवान बना पति, देखिये क्या कर डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में एक शख्स ने अपनी बीबी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बीबी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने थक जाने पर घर से जाने से मना कर दिया था। उसने यह कहा था कि… “आज थक गई हूं, कल घर चलेंगे”, इसी छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ और फिर पति ने पत्नी की पीटकर जान ले ली। घटना राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं। जख्मी हालत में पुलिस महिला को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि मृतका गुड़िया देवी अपने पति जन्म जय सिंह और दो बच्चों के साथ हरियाणा के अंबाला में रहती थी। 15 दिन पहले उसकी 12 साल की बेटी मनप्रीत अपने चाचा राजकुमार के घर आई थी। हालांकि, अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

20 अप्रैल को जन्म जय सिंह अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ अपने छोटे भाई राजकुमार के घर पर आया था। पुलिस को दिए गए बयान में राजकुमार की पत्नी राधिका ने बताया कि दोपहर में दोनों भाइयों ने शराब पी। शराब के नशे में उसके जेठ जन्म जय सिंह ने अपनी पत्नी गुड़िया को अंबाला चलने के लिए कहा। लेकिन जेठानी ने कहा कि वह आज काफी थक गई हैं, कल घर चलेंगे। इस बात को लेकर ही जेठ बमक गए और गाली गलौज करते हुए पत्नी की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर वे उसे भी मारने के लिए दौड़े तो राधिका बच्चों को घर के बाहर लेकर निकल गई। वहीं पर उन्हें खेलते हुए छोड़कर काम पर फैक्ट्री चली गई। इसके बाद रात में जब वह आईं तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज लगाने के बाद जेठ ने जब दरवाजा खोला तो उसने देखा कि जेठानी फर्श पर गिरी हैं और उसके मुंह से खून निकल रहा है। हालांकि तबतक वह जिंदा थी। उनकी सांसे चल रही थी। इस पर राधिका ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचित दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उन्हें मृत छोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…

इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!

इसे भी पढ़ें : कस्‍टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्‍वेलर को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...