रांची (ओरमांझी) : ओरमांझी थाना क्षेत्र के लुपुंगा गांव में आपसी विवाद में पति काशीनाथ मुंडा ने अपनी पत्नी मीना देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के दो बच्चे हैं। घटना के दौरान दोनों बच्चे नानी घर हजारीबाग में थे। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
इसे भी पढ़ें : सीमा विवाद में घंटों जंगल में पड़ा रहा आजसू नेता का शव
इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार
खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 8 बजे के करीब पति-पत्नी के बीच भोजन करने के दौरान विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को पटक कर दबली से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति पूरी रात पत्नी के शव के पास बैठा रहा।
इसे भी पढ़ें : आठ साल के मासूम को ट्रक ने कुचला, कर रहा था Road क्रॉस
इसे भी पढ़ें :ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास








