spot_img

ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पूर्व मंत्री ने कहा : यह मेरे खिलाफ साजिश

गढ़वा : आखिर ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ददई दुबे ने BDO से, जिसकी शिकायत पहुंची डीसी के पास। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ- झासा की बैठक में भी उठा यह मामला। सबने की तीखी आलोचना। आखिर ऐसा क्या कह दिया पूर्व मंत्री ने, जिसकी चर्चा हर ओर है। ये बीडीओ हैं गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के। इनका नाम है महेंद्र छोटन उरांव। उन्होंने गढ़वा डीसी से शिकायत की है और पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

झासा की बैठक में  BDO ने उठाया मुद्दा

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ- झासा की बैठक में भी इस मामले को उठाया गया। इसको लेकर बुलाई गई बैठक में सदस्यों ने इसकी तीखी भर्त्सना भी की। इसमें तीन प्रस्ताव पास किए गए। संघ ने डीसी और एसपी से बीडीओ को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की,  ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

क्या है मामला

झासा की बैठक में दिए आवेदन में बीडीओ ने बताया कि 29 दिसंबर की शाम पूर्व मंत्री ददई दुबे ने मोबाइल नंबर 7204186227 से फोन कर दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी पत्नी के पक्ष में भूमि का नामांतरण नहीं करने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार

श्री उरांव ने इससे संबंधित ऑडियो भी झासा की बैठक में अधिकारियों को सुनाया। बता दें कि पूर्व मंत्री का ससुराल में जमीन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर उन्होंने बीडीओ सह अंचलाधिकारी को अपनी पत्नी के पक्ष में जमीन का नामांतरण करने का दबाव बनाया।

आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, ये साजिश है : ददई दुबे

वहीं मामले में जब पूर्व मंत्री ददई दुबे का पक्ष लिया गया तो उन्होंने पूरे आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश है।

इसे भी पढ़ें : महिला को पहले बाबू-सोना कर फंसाया, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...