गिरिडीह : 10-10 लाख के 3 इनामी नक्सली समेत 6 को पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पीरटांड़ के मंजिरा, बनासो और आसपास के जंगल  से पकड़े गए हैं सभी नक्सली
  • गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ  का साझा अभियान

गिरिडीह : नक्सलियों के खिलाफ जारी सघन सर्च अभियान अंतर्गत पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंजिरा, बनासो एवं आसपास के जंगलों की खाक छानती गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब उसके हत्थे 10-10 लाख के तीन इनामी नक्सली प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, सुधीर किस्कू उर्फ सुलेमान हांसदा और प्रभा दी उर्फ जया दी के साथ तीन अन्य उग्रवादियों को सोमवार को दबोच लिया गया।

एके 47, कार्बाइन व जिंदा कारतूस सहित अन्‍य सामान बरामद

नक्‍सलियों के पास से एके 47, कार्बाइन, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, दो चिप कैमरा व अन्‍य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीआरपीएफ कैंप का विरोध करने को लेकर नक्सलियों द्वारा जारी एक पर्चा भी मिला है। गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली

गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने आज खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। तत्‍काल ऑपरेशन लांच कर उन्‍हें पकड़ लिया गया। नक्सलियों की निशानदेही पर संथाल के दुमका में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की पुष्टि एसपी द्वारा की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...