बोकारो : जंगल में घंटों पड़ा रहा आजसू नेता अंबुज केवट का शव। कारण दो जिलों की सीमा का विवाद। नेता का शव धोबिया जारा में जंगल के पास रोड किनारे मिला। पेटरवार थाना और गोला थाना के क्षेत्र को लेकर उनका शव घंटों वैसे ही पड़ा रहा। पेटरवार बोकारो जिले में पड़ता है और गोला रामगढ़ जिले में। शव उठाने को लेकर दोनों थाने की पुलिस के बीच मामला उलझा रहा। थोड़ी देर बाद रामगढ़ जिला एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि धोबिया जारा गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके बाद पेटरवार थाना की पुलिस वापस लौट गई।
इसे भी पढ़ें : दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव
हाल में ससुर की मौत हो गई थी
अंबुज केवट के परिजनों से पता चला कि हाल ही में ससुर के निधन हो जाने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए निकले थे। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए वे चास ब्लॉक गये थे। प्रमाण पत्र लेकर लौटते वक्त यह घटना रात लगभग 9:00 बजे हुई।

इसे भी पढ़ें : पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्से से लाल हुआ पति …और फिर कर दी…
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लिया जायजा
आजसू नेता होने के नाते गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को फोन से इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर श्री चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जायजा लिया। रामगढ़ के एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जांच जाएगी। फोरेंसिक जांच टीम घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी रही।
इसे भी पढ़ें : AJSU नेता का शव जंगल में मिला, सिर पर चोट के निशान












