spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बालूमाथ-पांकी मार्ग पर भीषण हुआ रोड एक्सीडेंट
  • हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल

लातेहार : तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित। तीखे मोड़ पर पुल के नीचे गिरी। रोड एक्सीडेंट में जाने-माने Doctor का निधन। तीन और लोग हुए घायल। हादसा हुआ बालूमाथ-पांकी मार्ग पर हेरहंज थाना के जांजु इचाक गांव में। देर रात हुआ एक्सीडेंट। तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने खोया नियंत्रण और कार पुल के नीचे पलट गई। हादसे में बालूमाथ के मुरपा मोड़ पर स्थित शर्मा हॉस्पिटल के मालिक डॉ एके शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों घायलों को रिम्स रेफर किया गया

हादसे में बालूमाथ के गोबरी टोला के नमेश्वर गुप्ता, पंकज कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा भी घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज बालूमाथ के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर अशोक कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही छत से कूदकर भागी कई लड़कियां, आपत्तिजनक स्थिति में 4 को पुलिस ने दबोचा

जाने-माने Doctor थे डॉ एके शर्मा

पुलिस घटनास्थल पहुंचकर डॉक्टर एके शर्मा के शव को कब्जे में ले लिया है। सुबह में शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की तैयारी चल रही थी। हादसे के बाद से बालूमाथ और लातेहार में शोक का माहौल है। डॉ शर्मा क्षेत्र के जाने-माने डॉक्टर थे। उनकी पत्नी तीन माह की गर्भवती हैं और उन्होंने हाल में गृह प्रवेश भी किया था।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में Car का रखें विशेष रख-रखाव, नहीं तो हो सकती है ये परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...